नेताओं ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दी शुभकामनाएं
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नेताओं की बधाई
नई दिल्ली: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई प्रमुख नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर लिखा, "श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर आइए, हम उनके शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें और समाज में एकता, शांति एवं सद्भाव को बढ़ावा दें।"
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी 'एक्स' पर लिखा, "जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई देता हूं और सभी के लिए शांति, खुशी, समृद्धि और सद्भाव की कामना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह त्योहार एकता और भाईचारे को मजबूत करेगा।"
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव पर सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे।"
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 'एक्स' पर लिखा, "श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाता है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख और शांति लाए।"
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, "श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस शुभ अवसर पर, मैं सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। भगवान श्री कृष्ण ने अधर्म का नाश करने और धर्म का मार्ग स्थापित करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया था।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि यह अवसर भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को श्रद्धा के साथ याद करने का है।
सैनी ने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध में सच्चाई और न्याय का साथ दिया था। आज भी गीता से हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
