पश्चिम बंगाल में डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, महिला पुलिसकर्मी ने दी सख्त सजा
खड़दहा में घटित घटना
खड़दहा : एक डिलीवरी एजेंट की अनुचित हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। यह घटना पश्चिम बंगाल के खड़दहा क्षेत्र की है, जहां एक डिलीवरी बॉय ने सड़क पर एक महिला को अपने प्राइवेट पार्ट दिखाया। लेकिन यह महिला वास्तव में एक लेडी कॉन्स्टेबल निकली। इसके बाद, महिला ने आरोपी को 400 मीटर दूर थाने तक खींचकर ले जाने का साहस दिखाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना के समय, महिला स्कूटी पर बैठी हुई थी और वर्दी में नहीं थी। इसी दौरान, एक डिलीवरी बॉय वहां पहुंचा और उसने सड़क पर खड़े होकर अपनी पैंट की चेन खोलकर महिला को अश्लील इशारे किए। उसे यह नहीं पता था कि जिस महिला को वह परेशान कर रहा है, वह एक पुलिस कांस्टेबल है।
डिलीवरी एजेंट ने ग़लत महिला से पंगा ले लिया रास्ते में प्राइवेट पार्ट दिखाकर…
पश्चिम बंगाल में एक डिलीवरी एजेंट ने एक महिला को परेशान किया, रास्ते में उसे अपने प्राइवेट पार्ट दिखाया।उसे क्या पता था वह महिला पुलिस कांस्टेबल है
1/2 pic.twitter.com/3XUCfYdzWb— राष्ट्रवादी
सनातनी HiNdU (@HiNdU05019434) July 16, 2026
महिला कॉन्स्टेबल ने युवक की हरकत देखकर तुरंत अपनी स्कूटी से उतरकर उसके पास गई और उसका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद, वहां अफरा-तफरी मच गई। महिला कांस्टेबल ने आरोपी को 400 मीटर तक खींचकर थाने ले जाने का साहस दिखाया, जबकि लोग इस पूरे घटनाक्रम को हैरानी से देख रहे थे। पुलिस ने आरोपी की पहचान आकाश घोष के रूप में की है, जो एक डिलीवरी एजेंट है। फिलहाल, पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सनातनी HiNdU (@HiNdU05019434)