पीएम मोदी ने 12 साल में 'नेशन फर्स्ट' के सिद्धांत पर की बात
भारत की विकास यात्रा में 'नेशन फर्स्ट'
कहा, आज इसी सिद्धांत पर हम विकसित भारत की तरफ अग्रसर
नई दिल्ली : पीएम मोदी ने अपनी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कहा कि हमने हमेशा 'नेशन फर्स्ट' की भावना से कार्य किया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, खादी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे कदम इसी सोच का हिस्सा हैं। हाल ही में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के दौरान, विश्व के नेताओं ने देखा कि आज का भारत 'नेशन फर्स्ट' के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है।
नक्सलवाद पर पीएम मोदी का बयान
पीएम मोदी ने देश में दशकों से चल रहे नक्सलवाद पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने बिना राहुल गांधी का नाम लिए कहा कि जो लोग अब संविधान की बात कर रहे हैं, उनके हाथ तब कांप रहे थे जब नक्सली हिंसा अपने चरम पर थी। पीएम ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकारों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को पिछड़ा क्षेत्र माना था, जबकि उनकी सरकार ने उन क्षेत्रों में बदलाव लाने की चुनौती स्वीकार की।
उन्होंने कहा कि कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन ऐसा लगा कि हिंसा का यह सिलसिला कभी खत्म नहीं होगा। लेकिन हमने 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ कदम उठाए और आज माओवादी-नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।
मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत
पीएम मोदी ने कहा कि आज जब आय पर टैक्स लगाया जाता है, तो सबसे ज्यादा राहत मध्यम वर्ग को मिल रही है। 2013-14 में 2 लाख रुपए से अधिक आय पर टैक्स लगता था, जबकि अब 12 लाख रुपए तक की आय को कर से छूट दी गई है। जीएसटी सुधारों के कारण टैक्स प्रक्रिया सरल हुई है और लोग घर बैठे आयकर रिटर्न भर सकते हैं। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं मिलने से लोगों ने लगभग 40 हजार करोड़ रुपए की बचत की है।
