प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: शुभकामनाओं का तांता
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: आज (17 सितंबर) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा और उसके समर्थक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। पिछले 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में आपने सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं और समावेशी विकास को नई दिशा दी है। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं, ताकि आप जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के अपने कार्य को आगे बढ़ाते रहें।'
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2026
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भी बधाई देते हुए कहा, 'आपके नेतृत्व में भारत एक चमकते सितारे के रूप में उभर रहा है। 25 करोड़ से अधिक भारतीयों ने गरीबी से बाहर निकलने में सफलता पाई है। आपके दूरदर्शी दृष्टिकोण ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।'
Heartiest birthday greetings to Hon’ble Prime Minister Shriman Narendra Modi Ji.
Under your steadfast and visionary leadership, Bharat is shining as a bright spot in the world.
— Vice-President of India (@VPIndia) September 17, 2026
उपराष्ट्रपति ने आगे कहा, 'मैंने विभिन्न राज्यों की यात्रा के दौरान देखा कि ये बदलाव दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुँच रहे हैं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति की कामना करता हूँ, ताकि आप भारत को 'विकसित भारत @ 2047' के लक्ष्य की ओर ले जा सकें।'
Happy birthday to PM Narendra Modi ji. Wishing you good health and a long life.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2026
