बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, भारी बारिश की चेतावनी
चक्रवात की ताजा जानकारी
चक्रवात की ताजा जानकारी: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र ने रविवार को चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है। इसके प्रभाव से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। IMD के राष्ट्रीय बुलेटिन और 'चक्रवाती विक्षोभ का ट्रैक' के अनुसार, यह तूफान 28 अक्टूबर के आसपास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार कर सकता है।
इस दौरान हवाओं की गति 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में मूसलधार बारिश होने की आशंका है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने और तटीय क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के लाइव ट्रैकिंग मैप से संकेत मिल रहे हैं कि यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। सभी अपडेट्स यहां लाइव देख सकते हैं।
ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच इरोड जिले में कोडिवेरी बांध पर पर्यटकों की एंट्री लगातार दूसरे दिन बंद रही।
