बच्चे ने मां का आईफोन झील में फेंका, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या खास है?
Kid throws his mom’s iPhone into the lake during a boat ride
pic.twitter.com/Bg22E4J2Vs
— Tehxi (@yajnshri) June 18, 2026
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां और उसके बेटे की मजेदार हरकतें दिखाई गई हैं। इस वीडियो में बच्चे की एक मासूमियत और मां की लापरवाही दोनों ही देखने को मिलती हैं। वीडियो को @yajnshri नामक हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि बच्चे ने नाव की सवारी के दौरान अपनी मां का आईफोन झील में फेंक दिया।
वीडियो में एक महिला अपने बेटे के साथ बोट पर बैठी है, जबकि बच्चा बिना लाइफ जैकेट के है। महिला बोटिंग का आनंद ले रही है, लेकिन उसका बेटा नाराज है। जब मां उसे मनाने के लिए अपना आईफोन देती है, तो बच्चा उसे तुरंत पानी में फेंक देता है।
जब बच्चा फोन फेंकता है, तो मां के चेहरे का एक्सप्रेशन बदल जाता है, जो देखने लायक है। फोन पानी में गिरने के बाद वह कुछ नहीं कर पाती और बच्चे को देखकर ऐसा लगता है कि उसे मजा आ गया।
वीडियो को स्लो मोशन में भी दिखाया गया है, जिसमें मां और बेटे के चेहरे के भाव साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चे ने कहा कि उसकी मां झील में बोटिंग कर रही थी और उन्हें उसकी परवाह नहीं थी, इसलिए उसने आईफोन को पानी में फेंक दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, 'बाय-बाय आईफोन, मां का चेहरा देखने लायक है।'
