Newzfatafatlogo

बेंगलुरु में चलती बस में महिला के साथ छेड़छाड़, ड्राइवर ने आरोपी को सिखाया सबक

बेंगलुरु में एक चलती बस में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, महिला की बहादुरी और बस ड्राइवर की तत्परता ने आरोपी को सबक सिखाने में मदद की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें ड्राइवर ने आरोपी को पीटते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जानिए इस घटना के बारे में और क्या हुआ।
 | 

महिला की बहादुरी और ड्राइवर की तत्परता

बेंगलुरु। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BMTC) की एक चलती बस में महिला सहयात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हालांकि, इस बार पीड़ित महिला की बहादुरी और बस ड्राइवर की मुस्तैदी के कारण आरोपी को मौके पर ही सबक सिखाया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइवर आरोपी की पिटाई करता नजर आ रहा है।



आपको बता दें कि यह घटना बीते शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 की दोपहर को रूट नंबर 500D बस में हुई। यह बस हेब्बल से मान्यता टेक पार्क की ओर जा रही थी। बस जब अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, तभी एक पुरुष यात्री ने पास बैठी महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करना शुरू कर दी। आरोपी की इस हरकत पर पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और आरोपी को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। महिला के विरोध करते ही बस में हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को भांपते हुए बस के सतर्क ड्राइवर ने तुरंत इस मोर्चा को संभाला। ड्राइवर अपनी सीट से उठा और उसने आरोपी यात्री को दबोच लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्राइवर ने कानून हाथ में लेने के बजाय पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी और आरोपी की लात-घूंसों और थप्पड़ों से जमकर कुटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को मान्यता टेक पार्क बस स्टॉप के पास बस से नीचे धक्का दे दिया गया।


पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान

BMTC अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित महिला इस घटना के बाद बाबूसापाल्या बस स्टॉप पर उतर गई। फिलहाल, महिला या बस स्टाफ की ओर से अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो के व्यापक रूप से वायरल होने के बाद बेंगलुरु शहर की पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग अब BMTC प्रशासन से संपर्क कर आरोपी और पीड़िता की पहचान करने की कोशिश कर रहा है।