भक्ति गीत 'भोले तेरी बम' का भव्य विमोचन रेवाड़ी में
भक्ति गीत का लोकार्पण
सावन माह और कांवड़ यात्रा के अवसर पर भगवान भोलेनाथ को समर्पित भक्ति गीत 'भोले तेरी बम' का शनिवार को रेवाड़ी में शानदार विमोचन किया गया। इस गीत का उद्घाटन रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया।
इस मौके पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे भक्ति गीत भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सावन के इस पवित्र माह में भगवान भोले शंकर का यह गीत निश्चित रूप से लोगों के बीच लोकप्रिय होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह गीत श्रद्धालुओं के बीच विशेष रूप से पसंद किया जाएगा।
इस भक्ति गीत को BSNL के अधिकारी संजय सैनी ने लिखा और अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसका संगीत अशोक वर्मा ने तैयार किया है। गीत में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, भक्ति और सावन माह की आध्यात्मिक भावना को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है।
सावन के इस पवित्र महीने और कांवड़ यात्रा के दौरान रिलीज़ हुआ यह गीत शिवभक्तों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गीत की सराहना की और कलाकारों को बधाई दी, साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की कामना की।
