भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने मेजर जनरल बी. एन. कुमार की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया
रक्तदान शिविर का आयोजन
चंडीगढ़: भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) ने 5 नवंबर, 2026 को पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मेजर जनरल बी. एन. कुमार की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित बीबीएमबी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। पीजीआई के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बीबीएमबी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे मानवता की सेवा का एक प्रेरणादायक संदेश दिया गया।
इस अवसर पर, बीबीएमबी के अध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी ने स्वर्गीय मेजर जनरल बी. एन. कुमार के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पिछले पांच वर्षों से लगातार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
