भारत में 19 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी
नई दिल्ली. मानसून का प्रभाव विभिन्न राज्यों में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। बुधवार, 12 अगस्त को मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार, कई राज्यों में दिनभर भारी बारिश और तूफान की संभावना है। 19 राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति कई शहरों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।
19 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग ने 12 अगस्त को देश के 19 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
दिल्ली-यूपी का मौसम
दिल्ली में कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भी भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। यहां तेज हवाएं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
बिहार-झारखंड में तेज बारिश और आंधी
बिहार में गया, पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर में दिनभर बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है। झारखंड के पलामू, लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और चतरा में भी बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड-देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में मूसलधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई स्थानों पर तूफान की चेतावनी भी दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में भी भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है।
