भारतीय दूतावास ने ईरान में यात्रा के लिए नई सलाह जारी की
ईरान में यात्रा के लिए नई सलाह
ईरान में भारतीय दूतावास की नई सलाह: ईरान में चल रहे तनाव के कारण, भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक नई सलाह जारी की है। इसमें भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ईरान की गैर-जरूरी यात्रा को टालें, सतर्क रहें और आपात स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग करें।
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर यह सलाह साझा की। इसमें कहा गया, "भारतीय दूतावास ईरान में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति पर ध्यान दे रहा है। हाल की सकारात्मक घटनाओं और स्थिति में सुधार को देखते हुए, दूतावास ने ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए यह संशोधित सलाह जारी की है।"
संपर्क नंबर जारी किए गए
दूतावास ने ईरान में रहने वाले सभी भारतीयों को सलाह दी है कि वे अपनी जानकारी जल्द से जल्द दूतावास में दर्ज कराएं। इसके अलावा, उन्हें दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। आपातकालीन सहायता के लिए दूतावास ने चार मोबाइल नंबर और एक ईमेल पता (cons.tehran@mea.gov.in) भी जारी किया है। दूतावास से संपर्क करने के लिए ये मोबाइल नंबर हैं:
+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359
