महुआ मोइत्रा पर BJP कार्यकर्ताओं का हमला, सुप्रीम कोर्ट के जज पर कसा तंज
महुआ मोइत्रा पर अंडे फेंके जाने की घटना
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में BJP कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे फेंके। इस घटना के बाद, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस दीपांकर दत्ता की पुरानी टिप्पणियों का उल्लेख करते हुए उन पर तीखा कटाक्ष किया।
Big shout out to Hon’ble Justice Dipankar Datta ! MiLord – I came to my constituency for a mtng informing @WBPolice & BJP workers with their help pelted eggs on me. True to your advice I faced them as a freedom fighter faced bullets. pic.twitter.com/CxO3ApzjPL
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) September 16, 2026
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन पर अंडे फेंके जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
'स्वतंत्रता सेनानियों की तरह अंडों का सामना किया'
Hello @DGPWestBengal @WBPolice these were the BJP wallahs throwing eggs & shouting “Hindu Virodhi Mahua Dur Hato” – each face is visible. You will of course register FIR against “Unknown Persons” ! Jai Shri Ram indeed! pic.twitter.com/Ga8IqeoNrs
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) September 16, 2026
महुआ मोइत्रा ने जस्टिस दीपांकर दत्ता की पुरानी सलाह का उल्लेख करते हुए 'X' पर लिखा कि “आदरणीय जस्टिस दीपांकर दत्ता को बहुत-बहुत बधाई! 'माय लॉर्ड' - मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक मीटिंग के लिए आई थी और पश्चिम बंगाल पुलिस को भी सूचित किया था, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मदद से मुझ पर अंडे फेंके। आपकी सलाह के अनुसार, मैंने उनका सामना स्वतंत्रता सेनानी की तरह किया।”
सुप्रीम कोर्ट का मामला
यह विवाद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक 'हेट स्पीच' मामले से संबंधित है। हाईकोर्ट ने उन्हें पुलिस के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। मोइत्रा ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनके वकील ने तर्क किया कि उन्हें वर्चुअल माध्यम से पेश होने की अनुमति दी जाए, क्योंकि पुलिस स्टेशन जाने पर उन पर अंडे फेंके जाने का खतरा है।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें जस्टिस दीपांकर दत्ता भी शामिल थे, ने उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और उन्हें पुलिस जांच का सामना करने को कहा। अब इस ताजा हमले के बाद, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट के रुख और टिप्पणियों पर निशाना साधते हुए बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
