मियामी एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर से मची अफरा-तफरी
मियामी एयरपोर्ट पर विमान टकराने की घटना
मियामी एयरपोर्ट: मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक चिंताजनक घटना घटी, जब उड़ान भरने से पहले दो विमानों के बीच टक्कर हो गई। यह घटना शनिवार रात को फ्लोरिडा में टैक्सीवे जंक्शन पर हुई, जिसमें एक UPS का कार्गो विमान और Copa Airlines का यात्री विमान शामिल थे। दोनों विमानों का निर्माण बोइंग कंपनी ने किया था। इनमें से एक UPS का बोइंग 767 कार्गो विमान था, जबकि दूसरा Copa Airlines का बोइंग 737 यात्री विमान था। इस टक्कर के कारण दोनों विमानों को नुकसान हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई। उड़ानों को वैकल्पिक टैक्सीवे की ओर भेजा जा रहा है, जिससे एयरपोर्ट के सामान्य संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 नवंबर को रात लगभग 9:15 बजे हुई। मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचार निदेशक ग्रेग चिन ने बताया कि दोनों विमान एक ही समय पर रनवे जंक्शन के पास Link taxiway पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी टक्कर हो गई, जिससे एयरपोर्ट पर कर्मचारियों और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
