मुख्यमंत्री ने आगरा में शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री की नई पहल
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब नेशनल बैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। यह योजना शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के प्रति 'नया उत्तर प्रदेश' की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी शिक्षक के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के तहत उनके परिवार को ₹1.5 करोड़ की सहायता राशि दी जाएगी। विमान दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में ₹3 करोड़ तक का बीमा लाभ भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, अस्पताल में उपचार के लिए ₹60,000 तक की नकद सुविधा और ₹12 लाख तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर भी उपलब्ध होगा।
दुर्घटना की चपेट में कोई भी आ सकता है। ऐसे कठिन समय में डबल इंजन सरकार उस व्यक्ति एवं उसके परिवार के साथ पूर्ण संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और विश्वास के साथ खड़ी है, ताकि उन्हें हर संभव सहायता और संबल मिल सके।
पावन पर्व गुरु पूर्णिमा से पूर्व उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक… pic.twitter.com/hAPXVqw7m8
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 26, 2026
उन्होंने आगे कहा कि गुरु पूर्णिमा से पहले आज उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा का उपहार प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को प्रदान करते हुए मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हो रही है।
इस योजना के तहत सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों, चाहे वे सरकारी हों, सरकारी सहायता प्राप्त हों या स्ववित्तपोषित प्रबंधन के अंतर्गत संचालित हों, सभी को शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी इस योजना में जोड़ा जा रहा है।
