मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में खनन अधिकारी को निलंबित किया
मुख्यमंत्री की कार्रवाई
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुशीनगर में अवैध खनिज परिवहन से संबंधित गंभीर अनियमितताओं की जांच के बाद खान अधिकारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत जिलाधिकारी, कुशीनगर को प्रकरण में निहित धनराशि की वसूली के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिलाधिकारी कुशीनगर और वरिष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार द्वारा विभागीय पोर्टल की समीक्षा में कई खामियां सामने आईं। अवैध परिवहन से संबंधित चालानों और नोटिसों को बिना किसी वैध आधार के निरस्त करने का मामला भी उजागर हुआ।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अभिषेक सिंह ने अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन नहीं किया और उनकी सत्यनिष्ठा संदिग्ध प्रतीत हुई। इन तथ्यों के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है और विभागीय कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी को धनराशि की वसूली के निर्देश भी दिए गए हैं।
