मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें: जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा
जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा
मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल: केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत, कुरियन का इस्तीफा तुरंत स्वीकार कर लिया है। यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब मोदी मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा हो रही है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन का हाल ही में राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हुआ है, लेकिन पार्टी ने उन्हें फिर से उच्च सदन में नहीं भेजा। कुरियन मोदी सरकार में एकमात्र ईसाई मंत्री थे। 65 वर्षीय कुरियन 1980 के दशक से भाजपा से जुड़े हुए हैं और 9 जून 2024 को केंद्रीय मंत्री बने थे। उनका राज्यसभा में कार्यकाल 21 जून को समाप्त हुआ।
सूत्रों के अनुसार, रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे और वहीं अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। वहीं, कुरियन को संगठन में कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा ने हाल ही में पंजाब, हरियाणा, त्रिपुरा और दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं।
