मोहित गुप्ता की नई पुस्तक 'द रियल पंजाब बियॉन्ड पॉलिटिक्स' का विमोचन
पुस्तक विमोचन समारोह की जानकारी
पंजाब की वास्तविकता को उजागर करने का प्रयास : मोहित गुप्ता
नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समाजसेवी मोहित गुप्ता की नई पुस्तक 'द रियल पंजाब बियॉन्ड पॉलिटिक्स' का विमोचन दिल्ली में हुआ। इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मयंक अग्रवाल और श्रीलंका सरकार से जुड़े डॉ. संजय परेरा ने पुस्तक का विमोचन किया।
इस कार्यक्रम में लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक नेता और मोहित गुप्ता के परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अतिथियों ने मोहित गुप्ता को पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई दी और उनके लेखन की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
मोहित गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि 'द रियल पंजाब बियॉन्ड पॉलिटिक्स' के माध्यम से पंजाब की वर्तमान स्थिति और वास्तविकता को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दल और अन्य ताकतें पंजाब को अपने-अपने दृष्टिकोण से देखती हैं, और उन्होंने अपनी कलम के माध्यम से पंजाब के सामाजिक और राजनीतिक हालात को अपने नजरिए से पेश किया है।
गुप्ता ने कहा कि पुस्तक लिखने और इसे प्रकाशित करने का सफर आसान नहीं था, और उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया। फिर भी, उन्होंने अपने हौसले को बनाए रखा। उन्होंने पुस्तक को पूरा करने में मदद करने के लिए अपने परिवार, सहयोगियों और पंजाब के प्रति प्रेम रखने वाले सभी का आभार व्यक्त किया।
