यमुनानगर में खनन माफिया का दुस्साहस, अधिकारियों पर हमला
यमुनानगर में खनन माफिया का दुस्साहस
हरियाणा समाचार: यमुनानगर में खनन माफिया के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे अब अधिकारियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। साढौरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान, जब अधिकारियों ने खनन सामग्री से भरे डंपर को रोकने का प्रयास किया, तो ड्राइवर ने व्यासपुर के एसडीएम और उनकी टीम को कुचलने की कोशिश की।
समय पर बची टीम की जान
डंपर के आगे चल रही एक कार के चालक ने भी टीम को कुचलने का प्रयास किया। एसडीएम और उनकी टीम ने समय रहते एक तरफ हटकर अपनी जान बचाई। यदि वे समय पर नहीं हटते, तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।
एसडीएम की चेकिंग अभियान
एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह सुबह छह बजे साढौरा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वे खनन सामग्री से भरे ट्रकों और डंपरों के दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। टीम ने कुछ डंपरों की जांच की थी, तभी व्यासपुर की ओर से एक डंपर आता दिखाई दिया।
डंपर ने किया कुचलने का प्रयास
डंपर में गटका पत्थर लोड था। जब एसडीएम ने डंपर चालक को रुकने का इशारा किया, तो आरोप है कि कार चालक और डंपर चालक ने एसडीएम और उनकी टीम को कुचलने का प्रयास किया।
