योगी आदित्यनाथ का पौधरोपण महाभियान: 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
पौधरोपण महाभियान-2026 का आगाज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'पौधरोपण महाभियान-2026' के संदर्भ में जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस बैठक में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और नगर पंचायतों के पार्षदों ने भाग लिया। इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी से अपील की कि प्रदेश में 12 जुलाई को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इस पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के लिए 'वृक्षारोपण' वास्तव में 'भ्रष्टारोपण' का कार्यक्रम है और यह 350 करोड़ रुपये कमाने की एक गुप्त योजना है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'नये पेड़ लगाने से पहले उनकी कहानी सुनो... जिन पेड़ों को लगाकर कभी पानी नहीं दिया गया। भाजपा के लिए 'वृक्षारोपण' दरअसल 'भ्रष्टारोपण' का कार्यक्रम है। यह 35 करोड़ पेड़ लगाने का नहीं, बल्कि प्रत्येक पेड़ से कम से कम 10 रुपये कमाने की योजना है।'
नये पेड़ लगाने से पहले सुनो उनकी कहानी
जिन पेड़ों को लगाके कभी भी न दिया पानीभाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ दरअसल ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम है।
ये 35 करोड़ पेड़ लगाने का नहीं बल्कि प्रत्येक पेड़ से कम-से-कम 10 रूपये मतलब कुल मिलाकर 350 करोड़ कमाने की गुप्त भाजपाई योजना है।…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 7, 2026
सीएम योगी का संदेश:
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में पौधरोपण अभियान अब जनांदोलन का रूप ले चुका है। 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) पर भी पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। पिछले 9 वर्षों में प्रदेश में 247 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि 12 जुलाई को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
