राजपुरा में ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप
राजपुरा में ट्रेन में आग लगने की घटना
राजपुरा- पंजाब के राजपुरा में आज दोपहर एक चलती ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह आग अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग ट्रेन के इंजन से लेकर पांचवें कोच तक फैल गई। इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई और वे ट्रेन से बाहर निकलने लगे। रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्क किया।
आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और किसी के हताहत होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
