Newzfatafatlogo

राजीव गांधी कॉलेज में नवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन

राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। छात्रों ने पारंपरिक डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक उल्लास से भर गया। इस कार्यक्रम में मां दुर्गा की पूजा के साथ-साथ विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिला। जानें इस भव्य आयोजन के बारे में और भी जानकारी।
 | 

नवरात्रि के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम


महराजगंज :: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बुधवार की शाम भक्ति, परंपरा और भारतीय लोकसंस्कृति का अद्वितीय संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना के बीच छात्रों ने पारंपरिक डांडिया और गरबा नृत्य का आयोजन किया, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक उल्लास से भर गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य में भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. शोभाराम साहू द्वारा मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच फलाहार वितरित किया गया। परिसर में गूंजते देवी भक्ति गीतों और डांडिया की थाप ने भक्तिमय माहौल बना दिया।


नवरात्रि में डांडिया और गरबा मां दुर्गा की आराधना, सामूहिक सहभागिता और भारतीय लोकपरंपराओं से जुड़े सांस्कृतिक उत्सव के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है, साथ ही पारंपरिक कलाओं और सामाजिक समरसता के महत्व को समझने का भी।


कार्यक्रम के दौरान संस्थान के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य जैसे छाया राठौर साहू, डॉ. सन्नी श्रीवास्तव, डॉ. अमित त्रिपाठी, श्रीमती आरजू खान, तरन्नुम परवीन, मोहम्मद हुसैन, हरिओम जायसवाल, आकांक्षा चौरसिया, सबनर मोहम्मद, अभय कुमार सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, प्रमोद कुमार, निवृत्ति त्रिपाठी, अंबिका, सोभिल कसौधन, नेहा, विजयलक्ष्मी एवं नीरज सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट राजीव गांधी कॉलेज में नवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन राजीव गांधी कॉलेज में नवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन