राम मंदिर चढ़ावे चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT कर रही जांच
राम मंदिर चढ़ावे चोरी का मामला
लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावे चोरी के मामले में लगातार उठ रहे सवालों के बीच, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। इस FIR में छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है, जिसने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार, SIT की रिपोर्ट के आधार पर ही FIR दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, कृष्ण मोहन की शिकायत पर यह FIR दर्ज की गई है। इसमें मंदिर में चढ़ावे के संग्रहण और जमा प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने पर कार्रवाई की गई है। SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
चढ़ावे चोरी के मामले में नए आरोप, दस्तावेज और सवाल लगातार सामने आ रहे थे। अब ट्रस्ट द्वारा FIR दर्ज होने के बाद, यह मामला औपचारिक आपराधिक जांच की दिशा में आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
