Newzfatafatlogo

राहुल गांधी ने बालाघाट में आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, सरकार की नाकामी पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में आदिवासी परिवारों से मुलाकात की, जहां हाल ही में कुपोषण और बीमारियों के कारण कई बच्चों की मौत हुई। उन्होंने सरकार की नाकामी पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवारों को समर्थन देने का आश्वासन दिया। राहुल ने कहा कि आदिवासी बच्चों की दुर्दशा पूरी तरह से राज्य सरकार की विफलता है और उन्होंने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाने का वादा किया।
 | 

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की दुर्दशा


नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव में आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। हाल ही में यहां 30 से अधिक बच्चों की मृत्यु कुपोषण और मलेरिया-मीजल्स जैसी बीमारियों के कारण हुई है। राहुल ने पीड़ित परिवारों से बातचीत की और उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया।


राहुल गांधी ने कहा कि, बालाघाट में आकर ऐसा महसूस हुआ जैसे भारत की सरकार यहां मौजूद नहीं है। यहां कई बच्चों की मौत कुपोषण और अन्य बीमारियों के कारण हुई है, लेकिन सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिल रही है। उन्होंने भूमि अधिकारों और मनरेगा से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया। कई परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया है, लेकिन अभी तक आधे लोगों को मुआवजा नहीं मिला है।


राहुल गांधी ने बालाघाट में आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, सरकार की नाकामी पर उठाए सवाल


उन्होंने आगे कहा कि, मैं सरकार से अपील करता हूं कि वे अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। बालाघाट में लोगों को स्कूल और अस्पताल की सुविधाएं प्रदान करें और उनके अधिकारों का सम्मान करें। बीजेपी सरकार हमेशा विकास की बात करती है, लेकिन जब जिम्मेदारी निभाने का समय आता है, तो गायब हो जाती है।


राहुल गांधी ने बालाघाट में आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, सरकार की नाकामी पर उठाए सवाल


राहुल गांधी ने कहा कि, यहां की स्थिति देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। हमने वादा किया है कि हम सरकार में आने पर इनकी मदद करेंगे। हम इन्हें वनवासी नहीं, बल्कि आदिवासी मानते हैं और ये भारत के पहले मालिक हैं, इसलिए इन्हें उचित स्थान और सुविधाएं मिलनी चाहिए। मध्य प्रदेश में हालात बेहद खराब हैं और यह पूरी तरह से राज्य सरकार की नाकामी है।


राहुल गांधी ने बालाघाट में आदिवासी परिवारों से की मुलाकात, सरकार की नाकामी पर उठाए सवाल


उन्होंने कहा कि, बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौतें पूरी तरह से मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की विफलता हैं। मैं लोकसभा में इस घटना के साथ-साथ देश में आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय का मुद्दा उठाऊंगा।