Newzfatafatlogo

रेलवे में 4651 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

रेलवे भर्ती सेल ने उत्तरी रेलवे में 4651 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 11 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा में 50% अंक और संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरा लेख।
 | 

रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर

नई दिल्ली - रेलवे में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने उत्तरी रेलवे के विभिन्न डिवीजनों, इकाइयों और कार्यशालाओं में प्रशिक्षण के लिए 'अप्रेंटिस एक्ट 1961' के तहत कुल 4,651 'एक्ट अप्रेंटिस' पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।


इन 4,651 पदों में से क्लस्टर लखनऊ (एलकेओ) में 1,525, क्लस्टर दिल्ली (डीएलआई) में 1,312, क्लस्टर फिरोजपुर (एफजेडआर) में 740, क्लस्टर मुरादाबाद (एमबी) में 63, क्लस्टर अंबाला (यूएमबी) में 979 और क्लस्टर जम्मू में 32 पद शामिल हैं।


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी-एनआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से एसएससी/मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। इसके साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास करने का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।


आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होगी, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग और दस्तावेजों की जांच के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 'अप्रेंटिस एक्ट 1961' के तहत स्टाइपेंड दिया जाएगा।


आवेदन करते समय उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 100 रुपए है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क में छूट दी गई है।