लखनऊ अग्निकांड पर राजनीति गरमाई, डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
लखनऊ में अग्निकांड की दुखद घटना
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि, 'अखिलेश यादव जी, इस दुखद घटना पर राजनीति न करें।'
अग्निकांड की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही मृतकों के अंतिम संस्कार में भी भाग लिया। मंगलवार शाम को, वे केजीएमयू में घायलों से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में सरकार पर कई आरोप लगाए।
“अखिलेश यादव जी लखनऊ में हुई दुखद घटना पर कृपया राजनीति न करें। यह बिल्डिंग आपकी सरकार के ही भ्रष्टाचार का एक नमूना है। आपकी ही सरकार में इस बिल्डिंग का निर्माण हुआ, फिर सील लगाई गई और आपकी ही सरकार में सील खुलवाई भी गई। हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ इस दुखद घटना के पीड़ित… pic.twitter.com/YSiQ8itW9F
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) June 23, 2026
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि, 'लखनऊ की यह घटना अत्यंत दुखद है। इसमें 15 लोगों की जान गई है और आप राजनीति कर रहे हैं। यह आपके शासन के समय के भ्रष्टाचार का उदाहरण है। आपकी सरकार में इस अवैध बिल्डिंग का निर्माण हुआ था। फिर इसे सील किया गया और आपकी सरकार में इसे फिर से खोला गया। हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।'
