लखनऊ में कार से युवती को टक्कर मारने वाले युवक की गिरफ्तारी
लखनऊ में हुई हैरान करने वाली घटना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना की जानकारी मिली है। यहां एक युवक ने विवाद के बाद एक युवती को अपनी कार से टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद युवक ने युवती को अपनी कार की बोनट पर काफी दूर तक घसीटा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने इसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। युवती की शिकायत पर गोमतीनगर विस्तार थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क हिट एंड रन मामले में आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया#Lucknow https://t.co/IhW9Pbzqpj pic.twitter.com/dQbnY7cNb6
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी
(@Dubeyjilive) September 16, 2026

(@Dubeyjilive)