लखनऊ में बाढ़: गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित
लखनऊ में बाढ़ का दृश्य
लखनऊ में बाढ़: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दृश्य बुधवार शाम को गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में तेजी से बदल गया। जहां मंगलवार रात को भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट मैच देखने के लिए लगभग 48 हजार दर्शक इकाना स्टेडियम में जुटे थे, वहीं 24 घंटे बाद उसी क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हो गईं। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण रात होते-होते प्लासियो मॉल के सामने की दोनों लेन पूरी तरह से पानी में डूब गईं। मुख्य सड़क अब दरिया जैसी दिखने लगी थी।
आपदा प्रबंधन पर असर
गोमती नदी के पानी ने तो हिला कर रख दिया खुद आपदा प्रबंधन का दफ्तर के पास पानी पहुंच गया।थोड़ा सा गोमा ने जोर लगा दिया तो आपदा प्रबंधन मुख्यालय के प्रदेश मुख्यालय अंदर पानी ही पानी होगा। https://t.co/ZrRy0Oim6X
— Tushar Rai (@tusharcrai) October 8, 2026
शाम आठ बजे तक सड़क पर पानी घुटनों तक भर गया, जिससे वाहनों की गति रुक गई। सुबह सूखी सड़क से ड्यूटी पर पहुंची प्लासियो मॉल की महिला कर्मचारियों और आसपास के दफ्तरों में काम करने वालों के लिए घर लौटना मुश्किल हो गया। पैदल चलने की जगह नहीं बची और सार्वजनिक परिवहन भी गायब रहा।
बाढ़ का पानी बढ़ता जा रहा है
गोमती नदी में पानी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण लखनऊ में पानी बढ़ता जा रहा है… https://t.co/f1zT2V2ktr
— Sachin Yadav (@Sachin_UoA) October 8, 2026
पानी की तेज धारा में एक ऑटो भी बंद हो गया, जिसे लोगों ने धक्का देकर सुरक्षित बाहर निकाला। दोपहर तक सड़क के किनारे तक सीमित पानी रात होते-होते प्लासियो चौराहे तक पहुंच गया।
गोमतीनगर में बाढ़ से बचाव कार्य
गोमतीनगर विस्तार में नदी के पानी का प्रवेश रोका
गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 और इकाना स्टेडियम के आसपास पानी को रिहायशी क्षेत्र में बढ़ने से रोकने के लिए एलडीए ने अस्थायी बांध बनाया है। इसके माध्यम से लगभग ढाई घंटे में पानी का नया प्रवाह रोक दिया गया, जिससे क्षेत्र में जलस्तर करीब छह इंच कम हुआ। एहतियात के तौर पर अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी मिट्टी डालकर अवरोध बनाए गए हैं। एलडीए की टीमें क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी कर रही हैं।
बिजली आपूर्ति ठप
बाढ़ के चलते राजधानी लखनऊ 20 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति ठप
बाढ़ के कारण फैजुल्लागंज की लगभग 20 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बंद है। इनमें पवन विहार, मामा कॉलोनी, कैलाश विहार, गोमती विहार, दुर्गापुरी, भार्गव कॉलोनी, अक्षय विहार, चौबे डेयरी, शिव शक्ति नगर, शिव विहार, पतंग मैदान, श्रीराम विहार, रामनगर, विष्णु विहार, जैन कॉलोनी, गणेश विहार, नंदा फार्म, संतकबीर नगर और कृष्ण लोक कॉलोनी शामिल हैं।
आईआईआईटी में बाढ़ का पानी
आईआईआईटी में घुसा बाढ़ का पानी, परीक्षाएं स्थगित
आईआईआईटी परिसर में भी गोमती का पानी घुस गया है, जिसके कारण संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियां अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। बुधवार को होने वाली एमटेक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए हॉस्टल खाली कराकर छात्राओं को कैंसर अस्पताल और छात्रों को गोल्फ सिटी स्थित हॉस्टल में भेजा गया।
दुबग्गा में बाढ़ का प्रभाव
दुबग्गा के तीन हजार घरों में घुसा पानी
दुबग्गा के लालजी टंडन वार्ड क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हयात नगर न्यू कॉलोनी से बुधवार को 40 से अधिक परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, टाड़खेड़ा, सैथा, उमरावखेड़ा, गुलमीखेड़ा, सुखलालखेड़ा और धनसिंहखेड़ा समेत दर्जन भर गांव के करीब तीन हजार घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों को पलायन और चोरी का भय सताने लगा है।
