लखनऊ में राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव का भव्य आयोजन
राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव का उद्घाटन
लखनऊ। भारतीय लोक कला, संगीत और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित 'राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव' का आयोजन वाइब्रेंट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सोमवार को किया गया।
यह कार्यक्रम सुशान्त गोल्फ सिटी के सेक्टर-1, अटलपुरी, नीलमथा, लखनऊ में आयोजित हुआ, जहां विभिन्न शहरों से आए लोक कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति की विविधता और सुंदरता को जीवंत किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध लोक गायिका वंदना मिश्रा, वरिष्ठ समाज सेविका हेमलता त्रिपाठी, राष्ट्रीय हिंदू सेना के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, कृष्ण देव त्रिपाठी, और सेवा भारती की मंजू सिंह दीदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न शहरों के कलाकारों ने पारंपरिक लोक गीत, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया।
