लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान का महोत्सव
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 16 अगस्त को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज, लखनऊ में लखनऊ पुलिस मित्र परिवार और ईश वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 16वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लखनऊ पुलिस मित्र परिवार, पुलिस विभाग के सदस्यों और आम रक्तदाताओं का एक समूह है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह समूह पुलिस और आम जनता के बीच सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।
इस शिविर में 100 से अधिक समाजसेवियों, युवाओं और जागरूक नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें से 45 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। 5 रक्तदाताओं ने स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं किया। यह आयोजन लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के संरक्षक और सेवानिवृत्त IPS कविंद्र प्रताप सिंह की देखरेख में और संस्थापक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। युवाओं को रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर की सफलता में फाउंडर मेंबर सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, प्रचार जंक्शन के डायरेक्टर सत्यम पांडेय, प्रशांत बाजपेई, मनोज वर्मा, शैल वर्मा, वीरेश सिंह, अश्वनी कुमार, आशीष सिंह, पवन सिंह, संजय सिंह, अनुज श्रीवास्तव, एडवोकेट रिचा मिश्रा, बी.के. सिन्हा, दीप्ति शर्मा, स्वप्निल शुक्ला, सुधा टंडन और अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सीएमएस डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल ने शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज आप केवल रक्त नहीं, बल्कि किसी के जीवन की आशा दान कर रहे हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संगीता टंडन और उनके स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। शिविर के पहले रक्तदाता विपिन शुक्ला, दूसरे रक्तदाता शिवम सिंह और तीसरी रक्त वीरांगना नूतन वर्मा रहीं।
इस रक्तदान शिविर में रक्त वीरांगनाओं में सरिता सिंह, दीप्ति शर्मा, नूतन वर्मा, स्वप्निल शुक्ला, सिम्मी यादव, चित्रसेन सिंह, अमरेश कुमार, धीरेंद्र मिश्रा, अविनाश पांडेय, गौरव, शाहू, रतन सक्सेना, गौरव श्रीवास्तव, बी के सिन्हा, वीरेश सिंह, नीरज मिश्रा, राजेंद्र कुमार, मुरली, अवधेश राजपूत, अंकुल कुमार, आशीष कुमार, राजेश कुमार, सिविल डिफेंस से रजत द्विवेदी, विशाल चौरसिया, बाराबंकी से आयुष सिंह, अनिल कुमार गौरी शंकर, अमन गुप्ता सहित कई रक्तवीरों ने एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में रक्तदान किया। शिविर में वर्षा फाउंडेशन के फाउंडर अरविंद कुमार, श्री ईष्ट नारायण चेरिटेबल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।
