लखीमपुर खीरी में दुष्कर्म आरोपी के घर पर प्रशासन की कार्रवाई
लखीमपुर खीरी में प्रशासन की सख्त कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी 65 वर्षीय खलील अहमद के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को कठोर कदम उठाया। प्रशासन की टीम ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।
इस कार्रवाई के दौरान सिंगाही थाना प्रभारी राजबहादुर और अन्य पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित थे। प्रशासन का कहना है कि आरोपी ने रास्ते की भूमि पर अवैध रूप से मकान का निर्माण किया था। इसी अवैध निर्माण को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि तीन दिन पहले आरोपी ने पैसे का लालच देकर चार साल की मासूम को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
Video-लखीमपुर खीरी में चार साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी खलील अहमद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके बाद प्रशासन ने उसके मकान पर बुलडोजर चला दिया।#Singahi #UPNews #BreakingNews #LakhimpurKheri #UttarPradesh #BulldozerAction #RuleOfLaw #Justice pic.twitter.com/K35wl3f7jU
— Pardaphash Today (@PardaphashToday) September 9, 2026
मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने उसके घर को ध्वस्त करने की मांग की थी। आज की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
