Newzfatafatlogo

वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज, विदेशी पर्यटकों की नजर में आई समस्या

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के कारण वाराणसी में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों के सामने जलभराव की स्थिति को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें जलभराव की स्थिति को दर्शाया गया है। उनका कहना है कि जब तक वाराणसी को गोरखपुर जैसा नहीं बनाया जाता, तब तक लखनऊ वाले मानेंगे नहीं। यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
 | 

वाराणसी में जलभराव की समस्या

वाराणसी समाचार: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने लोगों के लिए कई समस्याएँ खड़ी कर दी हैं। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जबकि अन्य स्थानों पर सड़कों पर जलभराव की समस्या देखी जा रही है। इसी बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में जलभराव को लेकर कटाक्ष किया है।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक विदेशी महिला और एक बच्ची तंग गलियों से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उनके अनुसार, यह वीडियो वाराणसी की है, जिसकी खराब स्थिति विदेशी पर्यटकों ने देखी है।


अखिलेश ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने पानी-पानी हुआ देश की ‘प्रधान नगरी’ का जलमग्न विकास! जब तक प्रधान नगरी काशी को जलमग्न मुख्य नगरी गोरखपुर जैसा नहीं बना देंगे तब तक लखनऊवाले मानेंगे नहीं। दरअसल अब आपस का झगड़ा अंतरराष्ट्रीय हो गया है बात दिल्ली बनाम लखनऊ से ऊपर उठकर ‘क्योटो बनाम स्पेन’ की हो गई है।'