शाहरुख खान का नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड: क्रिकेट के लिए नया युग
नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, पोमोना
नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, पोमोना : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के स्वामित्व वाली लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड है जिसने अपना खुद का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थापित किया है। इसके साथ ही, लॉस एंजेलिस के पोमोना में स्थित नाइट राइडर्स क्रिकेट फील्ड ने अपना पहला मेजर लीग क्रिकेट मैच सफलतापूर्वक आयोजित किया है।
यह मैच लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (LAKR) और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेला गया, जो अमेरिका में क्रिकेट के लिए एक स्थायी और विश्वस्तरीय घर की शुरुआत का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि नाइट राइडर्स ग्रुप क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे में दीर्घकालिक निवेश के अपने दृष्टिकोण पर लगातार काम कर रहा है। इस उपलब्धि पर शाहरुख खान ने कहा, 'जो कभी एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। क्रिकेट को लॉस एंजेलिस लाना हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।'
उन्होंने आगे कहा, 'फेयरप्लेक्स और नाइट राइडर्स के बीच यह दीर्घकालिक साझेदारी केवल एक क्रिकेट स्टेडियम बनाने तक सीमित नहीं है। हम एक ऐसा स्थान बना रहे हैं जो समुदाय, एकता, उत्साह और मनोरंजन का जश्न मनाएगा।' शाहरुख ने यह भी कहा, 'यह केवल खेल के लिए नहीं, बल्कि परिवारों और यादों के लिए एक जगह है जो हमेशा लोगों के साथ रहेंगी। हमें उम्मीद है कि यह लॉस एंजेलिस में क्रिकेट का नया घर बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।'
What started as a dream… turns into reality today.
Welcoming you all to the Knight Riders Cricket Ground, LA.
A place built not just for sports but also entertainment and for families… and memories that last forever.
Special thanks to Jaybhai who has been too kind through… pic.twitter.com/5WEBSEHyOh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2026
शाहरुख ने इस सपने को साकार करने में मदद के लिए आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और सीईओ संजोग गुप्ता का धन्यवाद किया है।
नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड की विशेषताएँ
पोमोना का नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है, जो खिलाड़ियों और प्रशंसकों को बेहतरीन क्रिकेटिंग अनुभव प्रदान करेगा। इस स्टेडियम में मुख्य स्क्वायर पर आठ विकेट हैं, ICC मानकों के अनुसार खेलने के लिए आवश्यक आकार हैं और 120 फीट ऊँचे छह फ्लडलाइट टावर्स स्थापित किए गए हैं। निर्माण के दौरान 32,000 मीट्रिक टन से अधिक मिट्टी हटाई गई। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर ने कहा कि नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, LA केवल एक स्टेडियम नहीं है, बल्कि क्रिकेट के भविष्य के प्रति हमारे इरादों का प्रतीक है।
