संजय सिंह का बड़ा खुलासा: राम मंदिर चंदा चोरी और भूमि घोटाले का आरोप
संजय सिंह का सनसनीखेज खुलासा
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (जिसे उन्होंने 'ED पार्टी' कहा) और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के नाम पर सबसे बड़ी 'चंदा चोरी' और लूट का आरोप लगाया। संजय सिंह ने सरकारी और रजिस्ट्री के दस्तावेजों को सार्वजनिक करते हुए इस घोटाले का पर्दाफाश किया।
भूमि खरीद में बड़ा घोटाला
9 करोड़ रुपये की जमीन 55.47 करोड़ रुपये में खरीदी, यह है आस्था पर डकैती
संजय सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी और लूट का एक ऐसा खेल चल रहा है, जिसके सामने आ रहे तथ्यों को देखकर लोग हैरान हैं। उनके पास इस चंदा चोरी के पुख्ता सबूत हैं। चंपत राय ने आलोक बंसल, मनीष बंसल और शिवानी बंसल से शाहनवाज़पुर माझा में 117 बिस्वा (14,730 वर्ग मीटर) जमीन को 55 करोड़ 47 लाख 31 हजार 800 रुपये में खरीदा है, जबकि इसकी वास्तविक कीमत केवल 9 करोड़ रुपये है।
भ्रष्टाचार की क्रोनोलॉजी
प्रभु श्रीराम के मंदिर में एक और महालूट का मामला सामने आया है।
117 बिस्वा जमीन जिसकी कीमत 9 करोड़ थी, चंपत राय गैंग ने 55 करोड़ 47 लाख रुपये में आलोक बंसल से ख़रीदी।
हैरान करने वाली बात ये है की इससे पहले के गाँव बरेहटा में सरकार ने किसानों से 4 लाख 40 हज़ार में ज़मीन ख़रीदी।… pic.twitter.com/kbcwhZ1Ufv— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 19, 2026
उन्होंने यह भी बताया कि पहले 2 करोड़ रुपये की सुल्तान अंसारी की जमीन को 5 मिनट में 18.5 करोड़ रुपये में खरीदकर 16.5 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया गया। इसी तरह 3 करोड़ रुपये की जमीन को 24 करोड़ रुपये में खरीदकर 21 करोड़ रुपये की लूट की गई।
किसानों और व्यापारियों के बीच का अंतर
किसानों को कौड़ी, व्यापारियों को छप्परफाड़ चंदा, क्या है इस भ्रष्टाचार का गणित?
संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तीर्थ क्षेत्र के करीब स्थित 'माझा बरहटा' गांव में किसानों की 3,500 बिस्वा जमीन को 4,40,000 रुपये प्रति बिस्वा की दर से अधिग्रहित किया। वहीं, चंपत राय ने राम भक्तों की मेहनत की कमाई का पैसा अपने व्यापारियों को 47,00,000 रुपये प्रति बिस्वा में लुटा दिया।
संजय सिंह की मांग
अयोध्या से नागपुर तक बने टोल-फ्री माल लूट एक्सप्रेस-वे : संजय सिंह
संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख मोहन भागवत की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था का दान लूट लिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि अयोध्या से नागपुर तक एक 'टोल-फ्री एक्सप्रेस-वे' बनाया जाए ताकि मंदिर का चंदा सीधे नागपुर पहुँच सके।
जांच की मांग
वोट चोर ज्ञानेश कुमार की भूमिका की हो जांच, SIT की नौटंकी बंद करे सरकार
संजय सिंह ने कहा कि वे इस घोटाले के सभी साक्ष्य SIT को सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि जांच शुरू होने से पहले ही चंपत राय को क्लीन चिट दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जांच होनी चाहिए और सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
