सत्यपाल जैन के जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं की बौछार
सत्यपाल जैन का जन्मदिन समारोह
चंडीगढ़: पूर्व सांसद और भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (अपर महाधिवक्ता) सत्यपाल जैन को उनके जन्मदिन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और प्रबुद्ध वर्गों के प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ स्थित उनके निवास पर जाकर बधाई दी।
दैनिक समाचार पत्र के मुख्य संपादक इरविन खन्ना और संपादक रितिन खन्ना की ओर से चंडीगढ़ ब्यूरो प्रमुख प्रेम विज ने श्री जैन को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रेम विज के साथ अधिवक्ता और चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, दैनिक स्टेट समाचार के संपादक डॉ. विनोद शर्मा और जागरूकता समाचार के संपादक जसपाल सिंह भी मौजूद रहे।
यह ध्यान देने योग्य है कि श्री सत्यपाल जैन के जन्मदिन पर समाज के विभिन्न वर्गों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों का उनके निवास पर आना-जाना लगा रहा। सभी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
