समस्तीपुर में युवती के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल, चार युवक हिरासत में
समस्तीपुर में युवती के साथ अभद्रता की घटना
समस्तीपुर: जमुई में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद अब समस्तीपुर में एक युवती के साथ कथित अभद्रता का वीडियो सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। यह घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के बांध बाईपास रोड पर हुई, जहां एक युवती फोटो खिंचवाने के लिए रुकी थी।
युवती एक युवक के साथ बांध बाईपास रोड पर थी और दोनों ने सड़क किनारे रुककर तस्वीरें लीं। तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और युवती को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।
#BREAKING समस्तीपुर में युवती के साथ अभद्रता का मामला
चार युवकों को हिरासत में लिया गया है, जब एक वायरल वीडियो में एक युवती को परेशान करते हुए दिखाया गया।#Samastipur #BiharPolice #WomenSafety @BiharPolice_ @Samastipur_Pol pic.twitter.com/BaIxLcTTIK— jarvis
(@Vishii14) September 24, 2026
वायरल वीडियो में कुछ युवक युवती से उसका नाम और पता पूछते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवती के साथ गलत तरीके से छूने और उसे सड़क पर खींचने की हरकत भी दिखाई दे रही है। यह घटना किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन से रिकॉर्ड की गई, जो बुधवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
वीडियो के सामने आने के बाद समस्तीपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के विकास शर्मा और राहुल कुमार के नाम सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के अनुसार, अब तक दो युवकों की पहचान की गई है। अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी संलिप्तता की जांच जारी है।
सूत्रों के अनुसार, विकास शर्मा के खिलाफ पहले से शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। हालांकि, इस मामले में उसकी भूमिका और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो की त्वरित जांच करने, उसमें दिख रहे लोगों की पहचान करने और सभी आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कुल कितने लोग इस घटना में शामिल थे और युवती के साथ वास्तव में क्या हुआ था।

(@Vishii14)