सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल को याद किया गया
महराजगंज :: भारत के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद देश 560 से अधिक रियासतों में विभाजित था। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व के माध्यम से इन रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर एक मजबूत और अखंड राष्ट्र की स्थापना की। उनके ऐतिहासिक योगदान और कड़े निर्णयों के कारण ही उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल का जीवन और उनके प्रति समर्पण हमेशा देशवासियों को एकता, अखंडता और राष्ट्रीय कर्तव्य के प्रति प्रेरित करता रहेगा।
इस कार्यक्रम में सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, अभय कुमार, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विंध्याचल सिंह, दीपू प्रजापति, प्रमोद पाठक, रवि त्रिपाठी सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
