सिएटल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन एजेंटों की कार्रवाई से मची अफरा-तफरी
सिएटल एयरपोर्ट पर हड़कंप
वायरल वीडियो: अमेरिका के सिएटल-टाकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना घटी, जब नकाबपोश इमिग्रेशन एजेंटों ने दो यात्रियों को विमान में चढ़ने से पहले हिरासत में ले लिया। इस घटना ने एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मचा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपनी बेटी को छोड़ने की गुहार लगाते हुए नजर आ रही है।
यह घटना 21 नवंबर, शनिवार की सुबह की है। यात्री अलास्का एयरलाइंस की लॉस एंजेलेस जाने वाली फ्लाइट 1306 में चढ़ने वाले थे। इसी दौरान अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के नकाबपोश एजेंट जेट ब्रिज पर पहुंचे और दो लोगों को पकड़ लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एजेंट एक व्यक्ति को जमीन पर दबोच रहे हैं, जबकि आसपास के लोग इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। इस घटना के कारण विमान की उड़ान में भी देरी हुई।
‘THEY’RE TAKING MY DAD’ — WOMAN CLINGS to ICE AGENT’S LEG as officers DETAIN PERSON at Seattle Airport
DROPS TO HER KNEES, CRYING and SCREAMING
‘WE HAVE WORK PERMIT’ https://t.co/4dM60A0ywm
— RT (@RT_com) November 21, 2026
ICE के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में मैक्सिको के नागरिक रिकार्डो लारोंडो मेंडोजा शामिल हैं। एजेंसी का आरोप है कि वह वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रह रहे थे। दूसरी यात्री सोफिया हर्नांडेज मेजिया पर भी वीजा अवधि खत्म होने के बाद अमेरिका में रहने का आरोप है। ICE का दावा है कि कार्रवाई के दौरान सोफिया ने अधिकारियों पर गर्म कॉफी फेंकी, जिसके बाद उन पर संघीय अधिकारी के साथ मारपीट का आरोप लगाया जा सकता है।
इस घटना पर अलास्का एयरलाइंस ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। एयरलाइन का कहना है कि उसे इस कार्रवाई की पूर्व सूचना नहीं थी। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी कहा कि यह कार्रवाई उनकी जानकारी और भागीदारी के बिना की गई।
वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने भी ICE की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नकाबपोश एजेंटों के तरीके को चिंताजनक बताते हुए मामले की जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है।
