हीरो VIDA UBX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का अनावरण: जानें फीचर्स और संभावित रेंज
हीरो VIDA UBX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का अनावरण
हीरो VIDA UBX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल: हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड Vida ने इटली के मिलान में आयोजित EICMA 2026 मोटर शो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Vida UBX (UBX 06) का आधिकारिक अनावरण किया है। यह बाइक कंपनी के पुराने 'UBEX' कॉन्सेप्ट का एक उन्नत और बाजार में उपलब्ध होने के लिए तैयार संस्करण है।
इस बाइक का डिज़ाइन काफी आक्रामक और मस्कुलर है, जिसमें कॉम्पैक्ट फ्रंट और ऊँचा रियर सेक्शन शामिल है।
भारत में पेटेंट फाइलिंग के दौरान लीक हुई तस्वीरों में इस बाइक का स्ट्रीटफाइटर लुक और पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिखाई दिए थे, लेकिन नए UBX प्रोटोटाइप में सोने के पानी जैसी फिनिश वाले अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क्स शामिल हैं। इसके अलावा, नए बॉडी पैनल और अधिक डिटेलिंग वाले पार्ट्स जोड़े गए हैं। बाइक में एक घुमावदार सिल्वर-फिनिश वाला स्विंगआर्म है, जो इसके लुक को प्रीमियम बनाता है। लीक हुई तस्वीरों में UBX 06 और UBX 06 Pro के स्टिकर्स भी देखे जा सकते हैं।
पावर और मोटर
बाइक में एक बड़ी फिक्स्ड लिथियम-आयन बैटरी है, जो मिड-ड्राइव मोटर से जुड़ी है। यह चैन ड्राइव ट्रांसमिशन के माध्यम से पिछले पहिए को पावर प्रदान करती है।
संभावित रेंज
शोकेस के दौरान इसकी डिस्प्ले स्क्रीन पर 80% बैटरी चार्ज होने पर 134 किमी की रेंज दिखाई गई, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फुल चार्ज पर यह लगभग 150 से 168 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।
सेफ्टी फीचर्स
दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) शामिल है।
कीमत
हीरो मोटोकॉर्प ने अभी तक इसके बैटरी पैक की सटीक क्षमता और आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।
