हीरो विडा ने एक दिन में 615 इलेक्ट्रिक स्कूटर डिलीवर कर बनाया नया रिकॉर्ड
हीरो विडा का नया रिकॉर्ड
हीरो विडा : इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, हीरो विडा (VIDA) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हीरो मोटोकॉर्प के इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड ने धनतेरस के अवसर पर जयपुर में एक ही दिन में 615 से अधिक स्कूटरों की डिलीवरी कर 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है। यह उपलब्धि कंपनी के नए VIDA VX2 मॉडल के साथ हासिल की गई है।
इससे पहले, कंपनी के पहले मॉडल VIDA V1 ने भी एक कठिन रिकॉर्ड अपने नाम किया था। सभी डिलीवरी जयपुर के विडा एक्सपीरियंस सेंटर से की गई थीं। VIDA V1 ने 24 घंटे में लगातार 1,780 किलोमीटर की दूरी तय की थी, जिसमें केवल बैटरी और राइडर के बदलाव के समय को छोड़कर कोई रुकावट नहीं आई। इसने पुराने विश्व रिकॉर्ड को लगभग 350 किलोमीटर के बड़े अंतर से तोड़ दिया था।
पिछले महीने के बिक्री आंकड़ों के अनुसार, हीरो विडा भारत की चौथी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है। ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के अनुसार, विडा ने अक्टूबर में 29,958 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की, जो कि वर्ष दर वर्ष 81.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
इस स्कूटर की अधिकतम गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसमें रिमूवेबल बैटरी शामिल है। इसके अलावा, राइडर को विभिन्न राइडिंग मोड्स का विकल्प भी मिलता है।
