Newzfatafatlogo

CJP संसद मार्च: छात्रों का प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई

CJP संसद मार्च में छात्रों ने शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस ने लाठियां चलाईं। एक साहसी प्रदर्शनकारी ने गांधीगिरी का उदाहरण पेश किया, जिससे सुरक्षाकर्मी भी रुक गए। जानें इस आंदोलन में शामिल छात्रों की स्थिति और विपक्ष का समर्थन।
 | 

CJP संसद मार्च की ताजा जानकारी


CJP संसद मार्च की ताजा जानकारी: शिक्षा सुधारों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अभिजीत दिपके के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी को संसद मार्च के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। इस बीच, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर RPF और पुलिस ने लाठियां चलाई हैं। एक साहसी प्रदर्शनकारी की 'गांधीगिरी' देखकर सुरक्षाकर्मियों के हमले भी रुक गए।


जंतर-मंतर पर CJP के विरोध मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों और RPF कर्मियों के बीच झड़प हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियों का सहारा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस दौरान एक युवक ने लाठियों के बीच खड़े होकर 'मारो सब... मारो सब' चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे सुरक्षाकर्मी भी रुक गए और उसे समझाकर ले गए। कॉकरोच जनता पार्टी ने इस लाठीचार्ज का वीडियो साझा करते हुए इसे संविधान के खिलाफ बताया है।




जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर पर देश के विभिन्न राज्यों से छात्र और युवा एकत्र हुए हैं और रात में फुटपाथ पर सो गए। इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश के 69 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी और NEET की OMR सीट गड़बड़ी के छात्र भी शामिल हो गए हैं। पूरा विपक्ष इस आंदोलन का समर्थन कर रहा है। वहीं, CJP ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की है।