Newzfatafatlogo

अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की मौत पर राहुल गांधी का मोदी पर हमला

हाल ही में अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मोदी भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते। इस घटना ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। जानें इस मामले में क्या कहा गया है और इसके पीछे की पूरी कहानी।
 | 
अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की मौत पर राहुल गांधी का मोदी पर हमला

सियासी बवाल: अमेरिकी हमलों में भारतीय नागरिकों की मौत


नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय कमर्शियल जहाजों पर हुए अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नागरिकों की जान चली गई है, जिससे देश में राजनीतिक हलचल मच गई है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि, 'Compromised PM भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते।'


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'अंतर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाज़ों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई। और हमारे Compromised PM? एक शब्द तक नहीं। जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करे, तो प्रधानमंत्री को बोलना पड़ता है। लेकिन मजाल है जो ये एक शब्द बोल जाएं।'


उन्होंने आगे कहा, 'अगले हफ्ते G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे-मगर, उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा। Compromised PM भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन्होंने उन बेटों की जान ली उन्हें नाराज़ करने की इनमें न हिम्मत है, न ताकत।'




ज्ञात हो कि, अमेरिकी सेना ने 10 जून को ओमान के तट पर भारतीय तेल टैंकर सेटेबेलो पर हमला किया था। इस घटना के समय जहाज पर 24 भारतीय क्रू मेंबर मौजूद थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित निकाल लिया गया था। हालांकि, तीन नाविकों के लापता होने की सूचना थी। बाद में भारत सरकार के पोर्ट्स, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि लापता तीनों भारतीय नाविकों के शव मिल गए हैं।


मृतकों में उत्तर प्रदेश के देवरिया के शिवानंद चौरसिया, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले के आदित्य शर्मा और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पटनाला सुरेश शामिल हैं।