अरुणाचल प्रदेश और असम में बाढ़ का कहर, लाखों लोग प्रभावित
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र
नई दिल्ली: 1 जून से अब तक केवल 227 मिमी वर्षा हुई है, जबकि सामान्य रूप से 294.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार, देश में 67.2 मिमी यानी 23% वर्षा की कमी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के 10 और बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते मौसम विभाग ने यूपी के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, भूस्खलन और बारिश के कारण 1.02 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस आपदा में अब तक 7 लोगों की जान गई है और 29 लोग घायल हुए हैं। असम के 6 जिलों के 99 गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 37,032 लोग प्रभावित हुए हैं। ओडिशा के पुरी में गुरुवार को रथ यात्रा के दौरान भी भारी बारिश हो रही है। वहीं, मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर-शहडोल समेत 35 जिलों में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।
