किसानों का शंभू बॉर्डर पर जुटान, मोदी सरकार की चुनौतियाँ बढ़ीं
शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन
किसानों का शंभू बॉर्डर पर जमावड़ा: राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को कल पूरे देश ने देखा। इस दौरान, संसद मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं, सीजेपी और उसके समर्थक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को फिर से संसद मार्च करने की योजना बना रहे हैं। इस बीच, शंभू बॉर्डर पर किसानों का जुटना शुरू हो गया है, जिससे मोदी सरकार की समस्याएँ बढ़ सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब के पटियाला और हरियाणा के अंबाला के बीच स्थित शंभू बॉर्डर पर किसान इकट्ठा हो रहे हैं। ये किसान प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ 'महापंचायत' के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने की योजना बना रहे हैं। किसानों के दिल्ली जाने पर हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पॉइंट को सील कर दिया है। पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मंगलवार सुबह हरियाणा सरकार की आलोचना की, क्योंकि सरकार ने बैरिकेडिंग करके उन्हें दिल्ली जाने से रोका था, ताकि वे भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ महापंचायत में शामिल न हो सकें।
