कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और कार की टक्कर में छह की मौत
कुशीनगर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गई। इनमें से पांच लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। यह घटना कोतवाली क्षेत्र हाटा के एक पेट्रोल पंप के निकट हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, सभी मृतक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के निवासी थे। वे एक रिश्तेदार के तिलक समारोह में शामिल होने के बाद देर रात ईको कार से लौट रहे थे। यह हादसा रविवार रात 12 बजे के आसपास हुआ।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद कुशीनगर में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
महाराज जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया है।
महाराज जी ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) November 2, 2026
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के टुकड़े उड़ गए। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने के साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया। हालांकि, जब तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी उम्र 12 और 17 वर्ष है।
घायलों को पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और फिर गोरखपुर के लिए रेफर किया गया। मृतकों की पहचान भलुही के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (45), उनके पिता रामबेलास (65), भाई राम मिलन (35), मृदुल मिश्रा (37), रंजय गुप्ता (35) और मिथलेश गुप्ता (22) के रूप में हुई है। वहीं, आयुष (12) और आर्यन (17) गंभीर रूप से घायल हैं।
सीएम योगी ने जताया शोक
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि "मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने जनपद कुशीनगर में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। महाराज जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं मृतकों के परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया है। महाराज जी ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।"
