कैलिफोर्निया में भारतीय महिला की हत्या: आरोपी का पीछा कर रहा था
कैलिफोर्निया में हुई हत्या की घटना
कैलिफोर्निया, अमेरिका में एक भारतीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात एक 22 वर्षीय भारतीय व्यक्ति द्वारा की गई, जो कई महीनों से महिला का पीछा कर रहा था। यह जानकारी अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने साझा की।
यह घटना 8 सितंबर को सैक्रामेंटो के एक शॉपिंग सेंटर के बाहर हुई। डीएचएस ने बताया कि आरोपी रोहित शालिनी ठाकुर (38) के पास पहुंचा और जब उन्होंने भागने की कोशिश की, तो रोहित ने उनका पीछा किया, बंदूक निकाली और उन पर कई गोलियां चलाईं। जब शालिनी जमीन पर गिरीं, तो उसने फिर से उनके सिर में गोली मारी और उसके बाद अपनी गाड़ी से फरार हो गया।
डीएचएस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शालिनी ठाकुर की हत्या करने वाला रोहित भारत का निवासी था और वह 2023 में एरिजोना के रास्ते अमेरिका आया था। प्रवक्ता के अनुसार, उसे अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाइडन प्रशासन ने उसे रिहा कर दिया। शुक्रवार तक उसकी आव्रजन स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी थी।
