कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और विभिन्न राज्यों से आए छात्रों ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल का प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी जगह पर डटे रहे। कुछ वीडियो में देखा गया कि लोग चुपचाप सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई का सामना कर रहे थे। आज (मंगलवार) को प्रदर्शनकारी एक बार फिर संसद की ओर मार्च करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर फिर से मंच तैयार कर लिया है और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कल सीजेपी के संसद मार्च के बाद, दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे जंतर-मंतर को खाली करा दिया था। लेकिन, सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दीपके और उनके समर्थक 6 घंटे बाद वापस लौट आए। सोमवार रात 11 बजे तक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दीपके ने एक मीडिया चैनल से कहा कि मंगलवार को भी संसद की ओर मार्च करेंगे। उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और वे जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ-साथ तीन अन्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सोमवार को दीपके और उनके समर्थकों ने संसद की ओर मार्च किया था।
आज पुनः जंतर मंतर पर, pic.twitter.com/MiTEvKbSKI
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 21, 2026
