कॉमेडियन पुलकित मणि का नोएडा शो रद्द, राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने पर चर्चा
पुलकित मणि की सोशल मीडिया पर चर्चा
नई दिल्ली : इंदौर में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने वाले कॉमेडियन पुलकित मणि हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के तरीके, विदेशी नेताओं से गले मिलने और बच्चों के साथ सिक्कों की ट्रिक पर मजेदार टिप्पणियाँ की। इस पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
इसी बीच, पुलकित मणि ने अपने नोएडा शो के रद्द होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि “अनपेक्षित परिस्थितियों” के कारण उनका शो रद्द कर दिया गया है।
पुलकित ने अपने फैंस को शो रद्द होने की सूचना दी, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसके पीछे असली कारण क्या था।
इंस्टाग्राम पर नई स्टोरी से बढ़ी चर्चा
शो रद्द होने की जानकारी देने के कुछ समय बाद, पुलकित मणि ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है…”
