गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
गंगा एक्सप्रेसवे पर मछलियां पकड़ते लोग
गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव: हाल ही में गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव के दौरान कुछ लोग मछलियां पकड़ते हुए दिखाई दिए। इस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा और उनके सहयोगी डॉ. संजय निषाद पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अब गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर सरकार में विवाद शुरू होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को एक पोस्ट में लिखा, 'भाजपाई अभी मछलियां पकड़ रहे हैं, उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद मक्खियां मारेंगे... अब इनकी सरकार में एक और विवाद शुरू होगा, पहले से नाराज मत्स्य मंत्री जी कहेंगे कि 'गंगा एक्सप्रेसवे' को हमारे मंत्रालय को सौंपा जाए। मछली शहर वाले इस पर अपना दावा अलग ठोकेंगे।'
अखिलेश का यह बयान मत्स्य मंत्री संजय निषाद की ओर इशारा करता है, जो राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। हाल ही में गोंडा में निषाद समाज से जुड़े नेता विनोद साहनी की हत्या के खिलाफ संजय निषाद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी।
भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं,
उप्र चुनाव के बाद मक्खी मारेंगेअब इनकी सरकार में एक झगड़ा और शुरू हो जाएगा, पहले से नाराज़ चल रहे मत्स्य मंत्री जी कहेंगे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ को हमारे मंत्रालय को सौंप दिया जाए। मछली शहर वाले इस पर अपना दावा अलग ठोकेंगे। https://t.co/jL6dsbxnYw
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 28, 2026
गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव की समस्या
यूपी में 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव ने इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्नाव के सोनिक वसीरतगंज स्थित एग्जिट टोल प्लाजा पर लगातार तीन दिनों की बारिश के कारण इतना पानी भर गया कि स्थानीय लोग वहां जाल डालकर मछलियां पकड़ने पहुंचे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
