जहीर खान बने चेन्नई सुपर किंग्स के नए मुख्य कोच
भारतीय क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति स्टीफन फ्लेमिंग के इस्तीफे के बाद की गई है। जानें इस बदलाव के पीछे की कहानी और जहीर की नई जिम्मेदारियों के बारे में।
| Sep 21, 2026, 19:09 IST
जहीर खान की नई भूमिका
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। सीएसके ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जहीर की नियुक्ति की जानकारी साझा की। जहीर खान, स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे, जिन्होंने आईपीएल 2026 सीजन के बाद कोच पद से इस्तीफा दिया था। सीएसके और फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया, जिसके बाद जहीर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Left Arm “Taking” Over!
Welcoming Zaheer Khan as the Head Coach of Chennai Super Kings!#WhistlePodu #Yellove
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 21, 2026



