दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर और खतरनाक वायु गुणवत्ता के खिलाफ एक प्रदर्शन आयोजित किया।
रायसीना रोड पर स्थित एनएसयूआई के मुख्यालय से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदूषण पर त्वरित नियंत्रण की मांग की।
इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि दिल्ली की जहरीली हवा ने आम लोगों के स्वास्थ्य और दैनिक जीवन को गंभीर खतरे में डाल दिया है। बच्चे, बुजुर्ग और लाखों लोग इस प्रदूषित हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हैं, जबकि सरकार और संबंधित एजेंसियां ठोस समाधान प्रदान करने में असफल रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी और कागजी दावों से प्रदूषण की समस्या का समाधान नहीं होगा।
एनएसयूआई ने स्वच्छ हवा को नागरिकों का मौलिक अधिकार मानते हुए प्रभावी कदम उठाने और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
